बड़ी ख़ूबसूरत (Badi Khoobsoorat)

Dec 31, 2023
5 mins

Episode Description

बड़ी ख़ूबसूरत शिकायत है तुझको
कि ख़्वाबों में अक्सर बुलाया है हम ने
बड़ी आरज़ू थी हमें वस्ल की पर
जुदाई को हमदम बनाया है हमने

तेरा अक्स आँखों में हमने छिपाया
तभी तो न आँसू भी हमने बहाए
तेरा नूर दिल में अभी तक है रोशन
'अक़ीदत से तुझको इबादत बनाकर
लबों पर ग़ज़ल सा सजाया है हमने

भुलाना तो चाहा भुला हम न पाए
तेरी याद हर पल सताती है हमको
नहीं आज कल की है तुझसे मोहब्बत
बड़ी मुद्दतों से बड़ी शिद्दतों से
बड़ा टूट कर दिल लगाया है हम ने

सबब आशिक़ी का भला क्या बतायें
ये दिल की लगी है तो बस दिल ही जाने
न सोचा न समझा मोहब्बत से पहले
सुकूं चैन अपना मेरी जान सब कुछ
तेरी जुस्तुजू में गँवाया है हमने

Lyrics - Vivek Agarwal
Music and Vocals - Ranu Jain
Write to us at HindiPoemsByVivek@gmail.com
See all episodes